Big NewsDehradun

पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने सरकार पर बोला तीखा हमला, डेढ़ साल के कार्यकाल को बताया निराशाजनक

पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने धामी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।

सरकार हर मोर्चे पर विफल – प्रीतम सिंह

पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने सरकार पर हमला बोला है। मंगलवार को उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

लोग सरकारी सिस्टम से हैं खफा

पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है इसलिए लोग सरकारी सिस्टम से खफा हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार, कानून व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार ने जनता को गुमराह करने का काम किया है।

स्मार्ट सिटी का काम लोगों को कर रहा परेशान

प्रीतम सिंह राजधानी दून में चल रहे स्मार्ट सिटी के काम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि स्मार्ट सिटी जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट भी लोगों को परेशान कर रहे हैं। जबकि इसे लोगों की सहूलियत के लिए बनाया जा रहा है।

स्मार्ट सिटी के कामों के कारण जगह जगह शहर बर्बाद हो रहा है लेकिन सरकार ने उस पर भी आंखें मूंदी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने चमोली की घटना को लेकर सरकार की कार्यशैली पर भी उन्होंने तीखा हमला बोला।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button