UttarakhandBig NewsDehradun News

पूर्व IAS रामविलास यादव को अब ED ने किया गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति मामले में हैं जेल में बंद

आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद चर्चित पूर्व आईएएस रामविलास यादव को अब ईडी ने भी गिरफ्तार कर लिया है। बता दें पीएमएलए एक्ट के तहत सुद्धोवाला जेल में रामविलास यादव की औपचारिक गिरफ्तारी की गई।

रामविलास यादव की औपचारिक गिरफ्तारी

रामविलास यादव की औपचारिक गिरफ्तारी के बाद फिर उन्हें सुद्धोवाला जेल में भेज दिया गया। बता दें पूर्व में आईएएस रहते ही रामविलास यादव को पिछले साल विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। यादव पर आरोप है कि उन्होंने उत्तराखंड में तैनात रहते हुए आय से 500 गुना अधिक संपत्ति अर्जित की है।

विजिलेंस की टीम ने जांच में पाया था कि उन्होंने ज्ञात सोर्स से करीब 78 लाख रुपए की कमाई की थी। जबकि उनके पास 21 करोड़ रुपए की संपत्ति पाई गई है। राम विलास यादव काफी लंबे समय तक उत्तर प्रदेश में भी तैनात रहें हैं। 2019 में रामविलास यादव ने उत्तराखंड में तैनाती ली थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें