Dehradun NewsHighlight

हिंदुस्तान अखबार के पूर्व संपादक का निधन, पैदल शवयात्रा में शामिल हुए सीएम धामी

वरिष्ठ पत्रकार व हिंदुस्तान अखबार के पूर्व संपादक दिनेश जुयाल का बीते शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन के बाद से पत्रकार जगत में शोक की लहर है. रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिनेश जुयाल की अंतिम यात्रा में शामिल हुए.

हिंदुस्तान अखबार के पूर्व संपादक का निधन

वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल ने 65 की उम्र में आखिरी सांस ली. बताया जा रहा है वह पिछले कुछ महीनों से गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे. पीजीआई चंडीगढ़ में उनका इलाज चल रहा था. एक हफ्ते पहले ही वह अस्पताल से इलाज कराकर लौटे थे. दिनेश जुयाल अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं. रविवार को उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया गया.

पैदल शवयात्रा में शामिल हुए सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल के आवास पर जाकर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया. मुख्यमंत्री धामी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर सीएम धामी के साथ सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी मौजूद थे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें