Uttarakhand

पूर्व सीएम TSR ने की दिल्ली में पार्टी हाईकमान से मुलाकात, सत्ता के गलियारों में हलचल

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बीते कुछ दिनों से दिल्ली में मौजूद हैं। सूत्रों का दावा है कि पूर्व सीएम 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। इस वजह से आलाकमान से मिलने के लिए दिल्ली में उन्होंने वक्त मांगा है। हालांकि सोमवार को उन्होंने कुछ बड़े नेताओं से मुलाकात भी की है।

पूर्व सीएम ने की दिल्ली में पार्टी हाईकमान से मुलाकात

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को दिल्ली में बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम और बी एल संतोष से मुलाकात की। सूत्रों की मानें तो अब त्रिवेंद्र सिंह रावत आलाकमान से मिलना चाहते हैं। जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री पौड़ी या हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

हालांकि अभी आलाकमान के किन नेताओं से मिलने के लिए पूर्व सीएम ने वक्त मांगा है इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही उनकी कई और नेताओं से मुलाकात हो सकती है। जिसके बाद से सत्ता के गलियारों में हलचल बढ़ गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें