पूर्व सीएम हरीश रावत की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा उनका हाल पूछने पहुंचे।
पूर्व सीएम हरीश रावत की बिगड़ी तबीयत
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें दून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा मैक्स अस्पताल उनसे मिलने के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि हरदा को पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत बताई जा रही है।
हादसे के बाद से हो रही हैं दिक्कतें
आपको बता दें कि बीते दिनों हरीश रावत का एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद से उन्हें कुछ दिक्कतें हो रही हैं। कुछ दिन पहले भी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। तब उन्हें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था। जहां से रिकवर होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी थी।