Big NewsUttarakhand

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ का शुक्रवार को निधन हो गया। जिसके बाद से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। सीएम धामी ने भी भाजपा नेता के निधन पर शोक जताया है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री का निधन

बता दें भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ने 84 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। देहरादून के कैलाश अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। अस्पताल में ही उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।

सीएम धामी ने जताया शोक

सीएम धामी ने भाजपा नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सीएम ने कहा ‘ उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। राज्य में संगठन की मजबूती में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें