Entertainmenthighlight

बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट और फेमस एक्टर ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटका मिला शव

बिग बॉस फेम फिल्म एक्ट्रेस जयश्री रमैया ने सुसाइड किया! - Kannada Actress Jayashree Ramaiah found dead in Bengaluru

साल 2020 बुरा साबित हुआ। कोरोना महामारी के कारण लाखों लोगों की मौत हुई तो वहीं कई कलाकारों ने दुनिया को अलविदा कहा. ऋषि कपूर, सुशांत सिंह राजपूत और इमरान खान समेत छोटे पर्दे के किए एक्टर दुनिया को अलविदा कह गए। वहीं सोमवार को कन्नड़ सिनेमा की एक्ट्रेस ने आत्महत्या कर ली है। एक्ट्रेस जयश्री रमैया का शव उनके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मीडिया रिपोट्स के अनुसार जयश्री रमैया पिछले काफी समय से डिप्रेशन में चल रही थी और बैंगलुरु के संध्या किरण आश्रम में उनका इलाज चल रहा था। बता दें कि कन्नड़ फिल्म में जयश्री जलवा बिखेर चुकी हैं और काफी फेमस हैं. उन्होंने एक ट्वीट कर जानकारी दी कि वो सुसाइड कर रही है.

बिग बॉस कन्नड़ सीजन 3 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं जयश्री

आपपो बता दें कि जयश्री रमैया बिग बॉस कन्नड़ सीजन 3 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। जयश्री के आत्महत्या करने की खबर से कन्नड़ फिल्म उद्योग में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि पिछले काफी समय से काम नहीं मिलने की वजह से जयश्री रमैया काफी परेशान थीं, जिसका जिक्र उन्होंने कई बार अपने दोस्तों से भी किया था।

सोमवार को फोन कॉल्स और मैसेज के नहीं मिले जवाब

जानकारी के मुताबिक, जयश्री रमैया ने जब अपने परिवार और दोस्तों के फोन कॉल्स और मैसेज के जवाब नहीं दिए तो उनके दोस्तों ने आश्रम में संपर्क किया। जब आश्रम अथॉरिटी ने देखा तो पाया जयश्री का शव पंखे से लटका हुआ है, जिसके बाद आश्रम अथॉरिटी ने पुलिस को सूचना दी। जयश्री रमैया एक बेहतरीन डांसर थीं। उन्होंने 2015 में कन्नड़ बिग बॉस रियालिटी शो में पार्टीसिपेट किया था। उन्होंने फिल्म Uppu Huli Khara से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जयश्री का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Back to top button