HighlightUttarakhand

इस साल कम बारिश के चलते बढ़ सकती है वनाग्नि की घटनाएं, वनाग्नि सत्र-2023 शुरू, दिए यह निर्देश…

firejungle

इस साल की सर्दी में मौसम वैज्ञानिक के अनुमान के अनुसार कम बारिश हुई है। इस कारण जमीन में नमी की कमी के चलते जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है। इसी क्रम में बुधवार को वनाग्नि सत्र-2023 शुरू होने पर प्रमुख वन संरक्षक ने अधिकारियों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए है।

वनाग्नि नियंत्रण और प्रबंधन की तैयारियों के संबंध में बुधवार को वन मुख्यालय में प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल ने वनाधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। उन्होंने कहा कि ताजा हालात में फील्ड स्तर पर अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारीयों को निर्देश दिए कि प्रभागों के अंतर्गत स्थापित क्रू स्टेशनों, मॉडल क्रू स्टेशनों, प्रभागीय कंट्रोल रूम को तत्काल सक्रिय करते हुए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

वनाग्नि प्रबंधन के लिए स्थानीय स्तर पर जन सहयोग भी लिया जाए। इसके अलावा समुदाय आधारित संगठनों, वन पंचायतों, महिला- युवा मंगल दलों के साथ अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी भी बढ़ाई जाए। ताकि वनाग्नि जैसी घटना हो तो तुरंत तत्परता दिखा कर उसे काबू में किया जाए।

 

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें