Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : होटल में विदेशी नागरिक मिला कोरोना पॉजिटिव, कंटेनमेंट जोन घोषित

corona virus patients in uttarakhand

हरिद्वार: कोरोना के मामले टेस्टिंग बढ़ने के बाद फिर से बढ़ने लगे हैं। कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के खतरे के बीच विदेश से आने वाले लोगों नर नजर रखी जा रही है। हरिद्वार के एक होटल में विदेशी नागरिक ठहरा था, वो कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। विदेशी नागरिक के पॉजिटिव मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। होटल को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है।

भगवानपुर के ग्राम किशनपुर के पास होमटेल होटल में ठहरे यमन देश का नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होटल के स्टाफ का सैंपल लिए हैं। साथ ही होटल को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार विदेशी नागरिक का सैंपल कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की जांच के लिए भेजा जाएगा। अधिकारियों ने तुरंत मामले की जानकारी जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय को दी।

डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को होटल में भेज कर वहां के समस्त स्टाफ के सैंपल लेने के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुसार देर रात भगवानपुर सीएससी प्रभारी विक्रांत सिरोही टीम के साथ होटल पहुंचे। होटल में करीब 58 लोगों का सैंपल लेकर टेस्ट के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि यमन नागरिक यहां ठहरा हुआ है, उसको क्वारंटीन कर दिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें