Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड बोर्ड में पहली बार होगी अंक सुधार परीक्षा, 20 हजार से ज्यादा छात्रों को मिलेगा पास होने का मौका

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कल जारी हो गया है। जिसमें कई छात्र सफल हुए तो कई असफल भी हुए। लेकिन असफल छात्र निराश ना हो। इस बार उत्तराखंड सरकार फेल छात्रों को एक मौका देने जा रही है। इस बार पहली बार राज्य में छात्रों को अंक सुधार परीक्षा का मौका मिलेगा।

पहली बार होगी अंक सुधार परीक्षा

प्रदेश में ऐसा पहली बार होगा कि उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में फेल छात्र-छात्राओं को पास होने एक और मौका मिलेगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश में फेल हुए 20800 छात्र-छात्राओं को पास होने का मौका मिलने जा रहा है।

छात्रों को मिलेगा पास होने का एक और मौका

इसके साथ ही उन छात्रों को भी एक मौका मिल रहा है जो अपने अंकों से खुश नहीं है। बता दें कि हाईस्कूल में 12800 छात्र-छात्राएं दो और इंटरमीडिएट में 8000 छात्र-छात्राएं एक विषय में फेल हैं। जिन्हें पास होने का एक और मौका मिल रहा है।

छात्र-छात्राओं के पास हैं दो विकल्प

अंक सुधार के लिए छात्रों को एक अवसर दिया जाएगा। जबकि फेल हुए छात्र-छात्राओं के पास तीन अवसर दिए जाएंगे। रिजल्ट के बाद इन्हें पहला मौका मिलेगा। जिसमें छात्र-छात्राओं के पास दो विकल्प होंगे। पहला विकल्प तो ये होगा कि वे केवल अपने फेल विषयों की परीक्षा दें।

जबकि दूसरा विकल्प होगा कि इन विषयों को छोड़कर वे सभी विषयों की परीक्षा दें। अगक ये छात्र तब भी पास नहीं हुए तो इन्हें तीसरा व आखिरी मौका दिया जाएगा। जिसमें उन्हें 2024-25 की अंक सुधार परीक्षा में बैठने का दिया जाएगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें