देहरादून- यूपी में नगर निगमों को फतह करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड के निकाय चुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है।
पहली खबर ये है कि भाजपा निकाय चुनाव में मातृशक्ति पर बड़ा दांव खेल सकती है। लिहाजा ये उन पुरुष कार्यकर्ताओं के लिए खतरे की बड़ी घंटी है जिनकी निगाह पार्षदी पर टिकी थी।
बहरहाल आगामी निगम चुनावों में आरक्षण नियमों के हिसाब से 33 फीसदी टिकट भाजपा मातृशक्ति को देगी। इस बात की जानकारी भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने दी थी।
हालांकि उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को इस बात के लिए भी आगाह कर दिया है कि दावेदारी का वजन उम्मीदवार की बूथ रिपोर्ट और संगठन के प्रति जिम्मेदारी की समझ भी डिसाइड करेगी।
बैठक में साफ कहा गया कि नगर निगम चुनाव में पार्टी संगठन के सिद्धांतों पर खरा उतरने वाले प्रत्याशी को ही टिकट दिया जाएगा। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण के मुताबिक, 33 प्रतिशत पदों पर टिकट मिलेगा।