Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड। स्वास्थय प्राधिकरण में भी लहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन

arunendra chauhanआजादी के अमृत महोत्सव पर देहरादून स्थित उत्तराखंड स्वास्थ्य प्राधिकरण में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस दौरान प्राधिकरण के अध्यक्ष डीके कोटिया ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम व देश रक्षा में सरहद पर जान गंवाने वाले शहीदों के बलिदान को याद करते हुए भारत माता के जयकारे गुंजायमान होते रहे।

इस मौके पर प्राधिकरण के अध्यक्ष डीके कोटिया ने सबसे सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दीं। डीके कोटिया ने कहा कि व्यक्तिगत सफलता के साथ सामूहिक सफलता के प्रयास भी अनिवार्य रूप हों ऐसे प्रयास होने चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का दिवस देश की आजादी में बलिदान हुए शहीदों की शहादत को याद कर उन्हें नमन करने का दिवस है। उन्होंने कहा कि हर किसी को अपनी पिछली कमियों से सबक लेकर आगे बढ़ने के प्रयास करने चाहिए।

कार्यक्रम में प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूणेंद्र चौहान ने देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले सपूतों को याद करते हुए कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर देश ने विकास के कई पायदान छुए हैं। चहुमुखी विकास की गति में सहयोग करने का हम सबको संकल्प लेना होगा। हमें जो दायित्व मिला है उसे हम पूरी जिम्मेदारी और कतर्व्यनिष्ठा के साथ पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले 25 वर्षों में जब हम आजादी की 100वीं वर्षगांठ मना रहे होंगे तो देश बड़े लक्ष्यों को हासिल कर चुका होगा।

इस मौके पर प्राधिकरण के अमृत पोखरियाल ने “ज़िन्‍दगी ने एक दिन कहा कि तुम लड़ो” प्रगति गीत का क्रांतिकारी मुखड़ा प्रस्तुत किया। संचालन अपर निदेशक प्रशासन अतुल जोशी ने किया। इसके अलावा प्राधिकरण के समस्त अधिकारी और कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें