Big NewsPauri Garhwal News

पौड़ी में मलबे में पांच लोगों के दबे होने की आशंका, DM पौड़ी पैदल स्थिति का जायजा लेने पहुंचे

भारी बारिश के चलते पौड़ी जिले यमकेश्वर विधानसभा के मोहनचट्टी स्थित कैंप में मलबा आने से चार से पांच लोगों के दबे होने की खबर सामने आ रही है। सूचना के बाद पौड़ी जिलाधिकारी आशीष चौहान पैदल ही स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।

मोहनचट्टी स्थित कैंप में मलबे में पांच लोगों के दबे होने की खबर

पौड़ी जिले यमकेश्वर विधानसभा के मोहनचट्टी स्थित कैंप में मलबा आने से चार से पाच लोगों के दबे होने की की खबर सामने आ रही है। लगातार हो रही भारी बारिश के पौड़ी के साथ ही पूरे प्रदेश में आफत बनकर बरस रही है।

भारी बारिश से रेस्क्यू में हो रही दिक्कतें

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन घटनास्थल के लिए हुए रवाना हो चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है भारी बारिश बचाव कार्य में रूकावट बन रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण रेस्क्यू करने में एसडीआरएफ जवानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

DM पौड़ी पैदल घटनास्थल पहुंच ले रहे जायजा

पौड़ी जिलाधिकारी आशीष चौहान घटना की जानकारी के बाद ही घटनास्थाल के लिए रवाना हो गए थे। लेकिन देवप्रयाग से व्यासघाट की तरफ करीब 15 किलोमीटर पर पेड़ और बड़े पत्थर गिरने के कारण अधिकारी खुद ही रास्ते में फंस गए थे। जिसके बाद वो पैदल ही घटनास्थल पर पहुंचे। जिलाधिकारी मोहन चट्टी के आसपास हुई जानमाल की क्षति का जायजा लेने के लिए जा रहे हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें