Big NewsHaridwar

यहां एक साथ मिली तीन लाशें, दो दिन में पांच शव मिलने से मचा हड़कंप

रूड़की में गंगनहर की आसफ नगर झाल से रविवार को एक साथ तीन शव मिलने से हड़कंप मच गया है। दो दिन के भीतर यहां से पांच शव बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

एक साथ तीन शव मिलने से मचा हड़कंप

रूड़की में गंगनहर की आसफ नगर झाल से रविवार को एक साथ तीन शव मिलने से हड़कंप मच गया है। जबकि एक दिन पहले ही यहीं से दो और शव बरामद किए गए थे। पांच शवों में से दो की शिनाख्त हो गई है। जबकि तीन शवों की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। रुड़की सिविल अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

दो दिन के भीतर पांच शव बरामद

मिली जानकारी के मुताबिक गंगनहर की आसफ नगर झाल से दो दिनों के भीतर पांच शव बरामद किए गए हैं। इनमें दो शवों की पहचान विमला पत्नी ईश्वर सिंह निवासी इंदिरा विहार और तकी अहमद निवासी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बता दें कि विमला देवी 27 सितंबर से लापता थी।

तीन शवों की अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त

बताया जा रहा है कि पहचान किए गए दो शवों में से एक शव 19 वर्षीय तकी अहमद का है जो कि 28 सितबंर को यहां अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था। यहां नहाने के दौरान वो बह गया जिस से उसकी मौत हो गई। आसफ नगर झाल से से मिले पांच में से तीन शवों की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस तीनों की शिनाख्त में जुट गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button