Big NewsUttarakhand

नक़ल विरोधी कानून के अंतर्गत उत्तरकाशी में पहला मामला दर्ज, अफवाह फ़ैलाने का है आरोप

FIR COPY

उत्तराखंड में बीती रविवार को पटवारी लेखपाल परीक्षा भर्ती हो चुकी है। परीक्षा के दौरान उत्तरकाशी में प्रश्न पत्र संबंधी भ्रामक अफवाह, सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले उत्तरकाशी बड़कोट निवासी अरुण कुमार और कुछ न्यूज़ पोर्टल के खिलाफ पहला मुकदमा दर्ज हुआ है।

अफवाह फ़ैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई- राधा रतूड़ी

परीक्षा संपन्न होने के बाद सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से कई जगहों पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे । छात्रों ने इस दौरान पेपर की सील खुली होने का आरोप लगाया था। इन सभी सूचनाओं के आधार पर सरकार ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी ने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं। नए नकल कानून के तहत उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने कहा कि कुछ अभ्यर्थी प्रश्नपत्र की गोपनीयता के संबंध में संदेह और भ्रांतियां फैला रहे हैं। गिरधारी रावत मने कहा कि प्रश्नपत्र प्रेस से बॉक्स में सील किया जाता है। बक्सों में लिफाफों में प्रश्नपत्र शील्ड होते हैं। गोपनीय सामग्री के प्रेस से आयोग में उपलब्ध होने व आयोग से जिलों को उपलब्ध कराए जाने व परीक्षा तिथि को कोषागार से सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से परीक्षा केंद्रों को उपलब्ध कराते समय हर स्तर पर वीडियोग्राफी की जाती है।

सीएम धामी ने अफवाह फ़ैलाने वालों को चेताया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ सीएम धामी ने कहा है की हमने पूरे देश में सबसे सख्त नकल विरोधी अध्यादेश बनाया है। अब कोई भी नकल का मामला आता है तो उस पर अध्यादेश के मुताबिक कार्रवाई होगी। कुछ लोग अफवाहें फैला रहे हैं, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें