Big NewsDehradun News

रजिस्ट्री कार्यालय में फर्जीवाड़ा मामले में हुई पहली गिरफ्तारी, SIT ने बरेली से किया गिरफ्तार

बीते दिनों देहरादून में रजिस्ट्री कार्यालय में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया था। जिसमें कई पत्रावलियां गायब कर उनकी जगह नकली पत्रावलियां लगा दी गई थी। इस मामले में एसआईटी ने पहली गिरफ्तारी की है।

रजिस्ट्री कार्यालय में फर्जीवाड़ा मामले में हुई पहली गिरफ्तारी

राजस्व अभिलेखागार से कागज गायब करने और उनके स्थान पर फर्जी कागज लगाने के मामले में एसआईटी ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। भूमाफिया मक्खन सिंह को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार किया है। आरोपी मक्शन सिंह मूल रूप से पीलीभीत का रहने वाला है। जिसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर करोड़ों की संपत्ति कब्जाने की कोशिश की थी।

फर्जी दस्तावेज लगाने के हैं आरोप

राजस्व अभिलेखागार से बीते दिनों रिकाॅर्ड गायब होने की बात सामने आई थी। जिसके बाद इसकी जांच की गई। और रिकॉर्ड रूम को सील कर दिया गया था। इसमें ऋषिकेश तहसील में पड़ने वाले रैनापुर ग्रांट में सीलिंग की 70 बीघा से अधिक जमीन की फाइल गायब हुई थी।

इस मामले में ही आरोपी मक्खन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में की गई जांच में सामने आया है कि आरोपी मक्खन सिंह ने अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाए। इसके बाद कार्यालय से मूल दस्तावेज गायब कर दिया और उसकी जगह में फर्जी दस्तावेज लगा दिए।

बरेली से किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम को आरोपी 70 वर्षीय मक्खन सिंह पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी से पूछताछ के बाद इस मामले में अन्य की गिरफ्तारी भी की जा सकती है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें