UttarakhandHaridwar NewsHighlight

एयरगन से फायरिंग करना छह दोस्तों को पड़ा भारी, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

एयरगन से फायरिंग करना छह दोस्तों को भारी पड़ गया। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी युवकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।

एयरगन से फायरिंग करना छह दोस्तों को पड़ा भारी

मामला गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का है। मंगलवार देर रात छह युवकों ने खाली प्लॉट में जाकर एयरगन लेकर खड़े थे। इस दौरान युवकों ने एक-एक कर कई राउंड हवाई फायरिंग कर दी। इस दौरान आसपास के लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगो ने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस को दी।

पुलिस ने सिखाया युवकों को सबक

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल होने वाली गन और सभी युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। हवालात में जाते ही सभी युवक पुलिस से माफी मांगने लगे। पुलिस ने सभी युवकों के परिजनों को बुलाकर घटना की जानकारी दी। सभी युवकों के खिलाफ पुलिस ने चालानी कार्रवाई की है।

युवकों की पहचान कुलदीप निवासी ढंडेरा, माधव निवासी रामनगर, विजय पश्चिमी अंबर तालाब, लक्ष्य निवासी निकट आर्य कन्या पाठ, विशाल, लक्ष्य निवासी कृष्णानगर के रूप में हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें