
नैनीताल जिले में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बीते कई महीनों से नैनीताल में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें पुलिस की कार्यप्रणाली पर उंगलियां उठ रही हैं। चाहे चुनाव के दौरान हुई अराजकता, गोलीबारी और अपहरण के मामले हो या फिर सार्वजनिक स्थानों पर दबंगई के किस्से। हर बार पुलिस की मौजूदगी के बावजूद हालात बिगड़ते नजर आए हैं।
पुलिस के सामने दो पक्षों के बीच चली गोलियां
ताजा मामला कालाढूंगी क्षेत्र के नया गांव का है, जहां दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस की मौजूदगी में ही मारपीट और फायरिंग हो गई। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ने गोली चला दी और पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के वक्त मौके पर पुलिस मौजूद थी, फिर भी हालात काबू से बाहर हो गए। वीडियो वायरल होने के बाद भी अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। हालांकि एसपी सिटी का कहना है कि मामले में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
छह लोगों के खिलाफ सास दर्ज: एसपी सिटी
इस पूरे मामले में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों की ओर से कुल छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी ने कहा कि जांच जारी है और जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: UKSSSC पेपर लीक: आमरण अनशन पर बैठे भूपेंद्र को पुलिस ने जबरन उठाया, गरमाया माहौल