Dehradun NewsUttarakhand

‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ शुरु, स्कूली छात्र-छात्रों को भी अग्नि से बचाव के लिए किया जाएगा जागरूक

पुलिस लाइन देहरादून में ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। कार्यक्रम में आग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही अग्निश्मन के जवान किस तरह से आग लगने की घटना से निपटते हैं ये भी दर्शाया गया।

स्कूली छात्र-छात्रों को किया जाएगा जागरूक

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीजीपी अशोक कुमार ने शिरकत की। वहीं डीजीपी अशोक कुमार कहा कि ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक प्रदेशभर में अग्नि शमन सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान आग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत हर जनपद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे और विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में बच्चों को अग्नि से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा।

जानें आखिर क्यों मनाया जाता है ‘अग्नि शमन सेवा दिवस’

बता दें कि वर्ष 1944 को मुम्बई के बन्दरगाह पर खड़े इग्लैण्ड के फोर्ट स्ट्रिकेन नामक 9 हजार टन वाले जहाज में भीषण अग्नि दुर्घटना घटित हुई थी। इस अग्निकाण्ड के दौरान हुऐ विस्फोट में अग्नि शमन कार्य करते हुऐ 66 फायर सर्विस कर्मी शहीद हो गये थे। उन शहीद हुए फायरमैनों की स्मृति में हर साल 14 अप्रैल को ‘अग्नि शमन सेवा दिवस’ मनाया जाता है। जिसमे दिवंगत शहीदों की सेवा भावना के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया जाता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें