Big NewsHaridwar News

रूड़की के नेहरू स्टेडियम में बनी यज्ञशाला में लगी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

रूड़की के नेहरू स्टेडियम में बनी यज्ञशाला में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना आस-पास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी। लेकिन जब तक दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे तब तक यज्ञशाला जलकर राख हो चुकी थी।

रूड़की के नेहरू स्टेडियम में बनी यज्ञशाला में लगी आग

नेहरू स्टेडियम में रुद्रचंडी महायज्ञ के लिए बनाई गई यज्ञशाला धूं-धूं कर जल उठी। आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच काबू पाया लेकिन तब तक यज्ञशाला जल चुकी थी। गनीमत यह रही कि आग लगते समय कोई पूजन नहीं हो रहा था।

स्टेडियम में रुद्रचंडी महायज्ञ का हो रहा था आयोजन

आपको बता दें कि रुड़की के नेहरू स्टेडियम में रुद्रचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। नौ से पंद्रह दिसंबर तक चलने वाले आयोजन का आज पांचवां दिन था। शाम के समय पूजन के बाद जब सब लोग वापस चले गए। एक दो ब्राह्मण यज्ञशाला में विश्राम कर रहे थे तभी अचानक उस यज्ञशाला में आग लग गई।

आग लगने के कारणों का नहीं चल पाया पता

आग लगते देख स्टेडियम में मौजूद लोग उसकी ओर भागे और शोर मचाना शुरू कर दिया। आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काबू पाया। वहीं आग लगने के स्पष्ट कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें