UttarakhandDehradun NewsHighlight

जूते का फोम बनाने वाली कंपनी में लगी आग, मौके पर मची अफरातफरी, ये वजह आ रही सामने

देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में जूते का फोम बनाने वाली कंपनी में अचानक आग लग गई। आग लगने की खबर से मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पाकर दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

जूते का फोम बनाने वाली कंपनी में लगी आग

घटना सोमवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सेलाकुई में स्थित प्रकाश लिमिटेड कंपनी में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर फायर स्टेशन अधिकारी के नेतृत्व में दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की तत्परता से तेजी से आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ये वजह आ रही सामने

मिली जानकारी के अनुसार एफएसओ ने बताया कि आग लगने की वजह वेल्डिंग कार्य के दौरान उठी चिंगारी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रोडक्शन रूम के पास ही वेल्डिंग का कार्य चल रहा था। वेल्डिंग से निकली चिंगारी फोम पर गिरी। जिससे आग सुलगने लगी और देखते ही देखते तेजी से भड़कने लगी। जिस कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

आग लगने से हुआ 40 हजार का नुकसान

पहले कंपनी में मौजूद कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन लपटें बढ़ती देख उन्होंने फायर ब्रिगेड की टीम को घटना की सूचना दी। बताया जा रहा है आग से करीब 40 हजार का नुकसान हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें