Dehradun NewsBig News

देहरादून की इस फैक्ट्री में बड़ा हादसा, LPG सिलेंडर लीक होने से लगी भीषण आग, नौ कर्मचारी झुलसे

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. सेलाकुई की फार्मा सिटी में हब फार्मास्यूटिकल एंड रिसर्च सेंटर में एलपीजी सिलेंडर लीकेज होने से भीषण आग लग गई. जिससे फैक्ट्री में काम कर रहे नौ कर्मचारी झुलस गए.

फार्मा सिटी में LPG सिलेंडर लीक होने से लगी आग

घटना गुरुवार शाम की है. सेलाकुई की फार्मा सिटी में हब फार्मास्यूटिकल एंड रिसर्च सेंटर में एलपीजी सिलेंडर लीक हो गया. लीकेज होने से कई और सिलेंडरों ने भी आग पकड़ ली. इस दौरान फैक्टर में काम कहे नौ कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची.

नौ कर्मचारी झुलसे

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला. आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों की टीम ने आग पर काबू पाया है. घटना के बाद से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें