Dehradun News

पलटन बाजार में कपड़ों की दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी

देहरादून के पलटन बाजार में स्थित एक दुकान की तीसरी मंजिल पर बुधवार सुबह आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पलटन बाजार में स्थित कपड़ों की दुकान में लगी आग

घटना बुधवार सुबह की है। बताया जा रहा है पलटन बाजार में स्थित ननकानी गारमेंट्स की तीसरी मंजिल पर लिफ्ट लगाने का काम चल रहा था। जिसके लिए वैल्डिंग का काम करने वाले व्यक्ति आये हुए थे। इस दौरान वहां स्थित कपडे के गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने वीरकरल रूप ले लिया।

कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस की टीम और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक वहां रखा रखा सारा सामान जल गया। आग से हुई क्षति का आकंलन किया जा रहा है, साथ ही आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें