हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा अवॉर्ड फिल्मफेयर 2023 का प्रारंभ हो गया है। बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने इस अवार्ड शो में शिरकत की। जिसमें अभिनेत्री आलिया भट्ट, अनिल कपूर, रेखा, विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर, नोरा फतेही जैसे कई अन्य सितारे मौजूद है।
- Advertisement -
इस साल फिल्मफेयर को सलमान खान होस्ट करते नज़र आए। उनके साथ इस अवार्ड शो को होस्ट करने के लिए मंच पर आयुष्मान खुराना-मनीष पॉल मौजूद थे।
‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने फिल्मफेयर में मारी बाजी
इस बार फिल्मफेयर अवार्ड्स में राजकुमार राव को ‘बधाई दो’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। तो वहीं आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाज़ा गया। इसके साथ ही ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को बेस्ट फिल्म का अवार्ड भी मिला।
बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड संजय लीला भंसाली को इसी फिल्म के लिए दिया गया। इस फिल्म ने फिल्मफेयर में अपना दबदबा बनाए रखा। इसके अलावा गंगूबाई काठियावाड़ी ने बेस्ट डिज़ाइनर, सिनेमेटोग्राफी, कोरियोग्राफर आदि जैसी 10 कैटेगरी में अवार्ड अपने नाम किए।
- Advertisement -
ब्रह्मास्त्र ने भी जीते कई अवार्ड
अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट-1 शिवा’ ने भी फिल्मफेयर में कई अवार्ड्स जीते। इस फिल्म ने चार अवार्ड्स अपने नाम किए। फिल्म के गाने ‘केसरिया’ के लिए अरिजीत सिंह को बेस्ट प्लैबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला। इसके साथ ही फिल्म के VFX के लिए भी फिल्म को अवार्ड मिला।
बेस्ट डेब्यू अवार्ड
इसके अलावा बेस्ट सपोर्टिंग रोल मेल में अनिल कपूर को जुग जुग जियो के लिए अवार्ड मिला। तो वहीं बेस्ट सपोर्टिंग रोल फॉर फीमेल भी फिल्म बधाई दो की अदाकार शीबा चड्ढा को मिला।
बेस्ट डेब्यू मेल के लिए अंकुश गेदम को फिल्म झुंड के लिए अवार्ड मिला। तो वहीं स्ट डेब्यू फीमेल अनेक के लिए एंड्रिया केविचुसा को मिला। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से इस बार प्रेम चोपड़ा को सम्मानित किया गया।
विनर्स की पूरी लिस्ट
बेस्ट डायलॉग- प्रकाश कपाड़िया और उत्कर्षिनी वशिष्ठ (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट कोरियोग्राफी- कृति महेश (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट कोरियोग्राफी- सुदीप चटर्जी ( गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट स्क्रीनप्ले- अक्षत घिल्डियाल, सुमन अधिकारी और हर्षवर्धन कुलकर्णी (बधाई दो)
बेस्ट कहानी- अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी (बधाई दो)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- जसपाल सिंह संधू और राजीव बरनवाल (वध)
बेस्ट लीरिक्स- अमिताभ भट्टाचार्य (ब्रह्मास्त्र: पार्ट-1- शिव सॉन्ग केसरिया)
बेस्ट एक्शन- परवेज शेख( विक्रम वेधा)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर, फीमेल- कविता सेठ(जुग जुग जीयो, रंगिसारी)