Haridwar NewsBig News

हरिद्वार में बुखार का कहर : चार लोगों ने तोड़ा दम, क्षेत्र में दहशत का माहौल

हरिद्वार में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बहादरपुर जट और नसीरपुर कलां गांव में बुखार की दहशत है। यहां बुखार से चिकित्सक समेत, दो महिलाओं और एक युवक ने दम तोड़ दिया है।

हरिद्वार में बुखार का कहर

जानकारी के अनुसार बहादरपुर जट के पूर्व प्रधान विकास कुमार ने बताया कि बीते मंगलवार को बुखार से पीड़ित बाला देवी (65) पत्नी योगेन्द्र सिंह चौहान निवासी बहादरपुर जट और दीपक पाल (24) पुत्र धीर सिंह की मौत हो गई।

निजी अस्पताल में चल रहा था सभी का इलाज

जबकि नसीरपुर कलां की ग्राम प्रधान गुलनाज अंसारी ने बताया कि बुखार से सूफी (60) पत्नी शफी निवासी नसीरपुर कलां की मौत हो गई है। जिसके बाद दोनों गांव के ग्रामीणों में सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया जा रहा है की पिछले कई दिन से ये सभी लोग बुखार से पीड़ित थे। इन सभी का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा था।

अलीपुर के चिकित्सक की मौत

वहीं अलीपुर के सुमित कुमार (32) बहादराबाद कस्बे में कुछ सालों से क्लीनिक चला रहे थे। चार दिन पहले सुमित को तेज बुखार आया। सोमवार की रात उन्हें इलाज के लिए ले जाते समय ही उन्होंने दम तोड़ दिया। चिकित्सक की मौत के बाद से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बुखार पीड़ितों की मौतों का सिलसिला जारी

बता दें कि पथरी क्षेत्र के गांवों में बुखार से लोगों की मौतों का सिलसिला जारी है। दो महीने के भीतर गांव बादशाहपुर, पदार्था, नसीरपुर कलां, एकड़ कलां, बहादरपुर जट आदि गांवों में बुखार से दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अब भी बुखार से पीड़ित चल रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें