Pauri Garhwalhighlight

पिता ने अपने दुधमुंहे बच्चे को खाई में फेंका, खुद भी लगाई छलांग, ये थी वजह

कोटद्वार से बुरी खबर सामने आ रही है। पारिवारिक कलह के चलते एक शख्स ने अपने दुधमुंहे बच्चे को खाई में फेंक दिया। जिसके बाद शख्स ने खुद भी खाई में छलांग लगा कर मौत को गले लगा दिया।

पिता ने अपने दुधमुंहे बच्चे को खाई में फेंक कर खुद भी लगाई छलांग

घटना कोटद्वार के चैलूसैंण की है। मामले को लेकर बच्चे की मां ने पुलिस को घटनक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को खाई से बाहर निकाल दिया है। जानकारी के अनुसार महिला ने बताया कि उसका उसके पति के साथ कुछ दिनों से झगड़ा चल रहा था।

महिला का रो-रोकर बुरा हाल

अचानक उसका पति बच्चे को घर से लेकर चला गया। जिसके बाद उसने बच्चे को खाई में फेंककर खुद भी छलांग लगा दी। बताया जा रहा है महिला का पति मजदूरी करके घर का भरण पोषण करता था। घटना के बाद से महिला का रो-रोकर बुरा हाल है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button