UttarakhandBig NewsHaridwar News

पिता ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर किया रिश्ते को तार तार, मुकदमा दर्ज

पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी की आबरू लूट बाप बेटी के रिश्ते को तार-तार कर दिया है। पिता अपनी बेटी को डरा-धमका कर उसके साथ कई महीनों तक दुष्कर्म करता रहा। बेटी के मुंह खोलने पर आरोपी पिता ने उसे धमकी भी दी। पीड़िता की मां की तहरीर के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बेटी की लुटता रहा आबरू

मामला हरिद्वार के थाना क्षेत्र का है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मां ने बताया की उसका पति नशे का आदी है। महिला ने आरोप लगाया की उसके पती ने उसकी बेटी के साथ पिछले दो से तीन महीनों तक लगातार दुष्कर्म करता रहा । बेटी उसके बाद से ही गुमशुम रहने लगी थी। काफी पूछने पर बेटी ने जब आपबीती सुनाई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

सच सामने आने पर मां ने भेजा सलाखों के पीछे

पीड़िता की मां ने बहादराबाद थाना पहुंचकर अपने पति के खिलाफ तहरीर दी। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराकर कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें