Dehradun NewsBig News

पिता ने 14 साल के बेटे पर ट्यूशन जाने के लिए बनाया दबाव, नाराज होकर मौत को लगाया गले

ऋषिकेश में कक्षा आठवीं के छात्र ने पिता से नाराज होकर मौत को गले लगा लिया। बेटे का शव पंखे से लटका देख उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से मृतक बच्चे के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

ट्यूशन जाने का बनाया दबाव तो लगाया मौत को गले

जानकारी के मुताबिक एम्स चौकी प्रभारी मनवर सिंह नेगी ने बताया कि छात्र सिद्धार्थ कैंतुरा (14) निवासी गंगानगर हनुमंतपुरम स्कूल से छुट्टी के बाद घर पहुंचा था। घर आने के बाद सिद्धार्थ ने ट्यूशन जाने से मना कर दिया और टीवी देखने लगा।

इस दौरान पिता ने सिद्धार्थ को ट्यूशन जाने के लिए दबाव बनाया। जिससे नाराज होकर सिद्धार्थ अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बात सिद्धार्थ के कमरे से कोई आवाज नहीं आई।

सिद्धार्थ के कमरे से कोई आवाज न आने पर परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसके पिता ने रोशनदान से झांक कर देखा तो बेटा पंखे से लटका हुआ मिला।

सिद्धार्थ के पिता ने कमरे का दरवाजा तोड़कर बेटे को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और एम्स अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषत कर दिया।

परिजनों में मचा कोहराम

सिद्धार्थ की मौत के बाद से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें