Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsNationalPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

कंगना के काफिले को रोपड़ में किसानों ने रोका, मांगनी पड़ी माफी

corona virus patients in uttarakhand
अक्सर अपने विवादित बयानों से विवादों में रहने वाली बालीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को पंजाब में किसानों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। मनाली से मुंबई जाते समय कीरतपुर साहिब टोल प्लाजा पर कंगना रणौत के काफिले को किसानों ने घेर लिया। किसान कंगना से उनके बयानों के लिए माफी की मांग करते रहे। तनाव बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल भी बुला लिया गया।

काफी देर हंगामा होता रहा। करीब दो घंटे बाद आखिरकार कंगना ने माफी मांगी, जिसके बाद किसानों ने उन्हें जाने दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना था कि कंगना ने कई बार किसानों और किसान महिलाओं के बारे में गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है। ऐसे में जब तक वे माफी नहीं मांगेंगी, उनका काफिला आगे नहीं जाने दिया जाएगा।

काफी देर हंगामे के बाद पुलिसकर्मी एक महिला प्रदर्शनकारी को कंगना की गाड़ी के पास लेकर गए। कंगना ने उन महिला से माफी मांगी, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने भंगड़े डालने शुरू कर दिए। कंगना ने भी गाड़ी से बाहर निकलकर हाथ हिलाया। किसान आंदोलन के बारे में कंगना रणौत कई बार विवादित बयान दे चुकी हैं। उनके खिलाफ कई मामले भी दर्ज करवाए गए हैं।

किसान आंदोलन जब शुरू हुआ था तब कंगना ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पंजाबी बुजुर्ग महिला की फोटो शेयर कर लिखा था कि ऐसे लोग कुछ रुपये लेकर आंदोलन में पहुंच जाते हैं। इसके बाद से किसान कंगना का विरोध कर रहे थे। कंगना की इस टिप्पणी के बाद से पंजाब की महिलाओं में भी उनके खिलाफ काफी आक्रोश था। वहीं इसके बाद गुरुपर्व पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने का एलान किया तो भी कंगना ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें