Haridwar NewsHighlight

छह दिन बाद भी नहीं हुआ किसान की मौत का खुलासा, आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन

रुड़की में छह दिन पहले एक किसान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मृतक की मौत का खुलासा नहीं कर पाई। जिसे लेकर आज आक्रोशित किसानों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।

आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन

मंगलवार को गुड मंडी परिसर में आक्रोशित किसानों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। प्रर्दशनकारियों का कहना है कि छह दिन बाद भी पुलिस कातिलों तक नहीं पहुंच पाई है। मौके पर पहुंचे एसपी देहात स्वपन किशोर ने किसी तरह किसानों को समझाया। एसपी देहात ने किसानों को आश्वासन दिया कि मामले की हर पहलुओं से जांच की जा रही है

ये है पूरा मामला

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव में पोपिंदर (45) बीते बुधवार को गन्ने की कटाई करने के लिए खेत पर गया हुआ था। संदिग्ध हालत में किसान का शव ट्रैक्टर के पहिये के नीचे पड़ा मिला शव। किसान के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें