Trendinghighlight

अब नहीं है भय!,दिन दहाड़े युवती पर दो बार चलाई गोली, आप भी देखिए ये दिल दहला देने वाला वीडियो

हरियाणा के फरीदाबाद से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है। जिसे सुनकर आपका भी दिल दहल जाएगा। यहां पर 17 साल की लड़की पर दिनदहाड़े गोली चलाने का मामला सामने आ रहा है। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

अब नहीं है भय!,दिन दहाड़े युवती पर दो बार चलाई गोली

दरअसल मंगलवार को पुलिस ने ये जानकारी दी। युवक ने सोमवार को श्याम कॉलोनी में लड़की पर गोली चलाई। गोली चलाने के बाद वो मोटरसाइकिल से फरार हो गया। गोली लगने से लड़की के कंधे और पेट पर चोट आई है।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में देखा जा सकता है कि लड़का लड़की का पहले इंतजार करता है। जिसके बाद वो उसे नजदीक से गोली मारता है। पुलिस की माने तो लड़की को एक गोली कंधे पर लगी। तो वहीं दूसरी पेट को छूते हुए निकल गई।

आरोपी परिचित था लड़की का!

फरीदाबाद पुलिस कि माने तो हमलावर लड़की का कथित तौर पर परिचित है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में चार टीम गठित की हैं। पीड़िता का नाम कनिष्का है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस की माने तो लड़की अपनी एक सहेली के साथ लाइब्रेरी से लौट रही थीं। तभी उस पर हमला हुआ। आरोपी द्वारा इस्तेमाल की गई बंदूक भी मौके से बरामद हुई।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button