Big NewsNational

लड़ाई कर घर से निकली, युवकों से मांगी लिफ्ट, रेप पीड़िता ने बताई उस रात की पूरी कहानी- Faridabad Gang Rape Case

Faridabad Gang Rape Case: हरियाणा के फरीदाबाद से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है। यहां सोमवार 29 दिसंबर की रात एक युवती को लिफ्ट देने के बहाने दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। बर्बरता की हदें पर कर आरोपियों ने चलती गाड़ी में गंदा काम कर उसे बाद में सड़क पर फेंक दिया। पीड़िता को गंभीर चोटें भी आईं। जिसके बाद सुबह पांच बजे पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Faridabad Gang Rape Case: मम्मी से लड़ाई कर घर से निकली

दरअसल गैंगरेप का शिकार हुई युवती की उम्र 26 साल है। मीडिया से बात करते हुए उसने उस काली रात का भयावह मजंर बताया। पीड़िता ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि जिन लोगों ने उसके साथ ये घिनौना काम किया वो उन्हें नहीं जानती थी। मम्मी से लड़ाई हुई थी जिसके बाद वो घर से गुस्से में निकल गई।

फरीदाबाद रेप पीड़िता ने बताई उस रात की पूरी कहानी

पीड़िता ने बताया कि “जिन्होंने मुझे लिफ्ट दी, उन्हें मैं नहीं जानती थी। उन्होंने मुझे देखकर गाड़ी रोकी और बोले-ये ले 600 रुपये, तू परेशान लग रही है। मुझे नहीं पता था कि गलत काम के लिए पैसे डाल रहे हैं। उन बंदों ने पैसे डाले, उन्होंने मुझे पेटीएम किया।”

युवती ने मांगी थी लिफ्ट

युवती ने बताया कि उसने सिर्फ लिफ्ट मांगी थी। साथ ही किराया देने की भी बात कही थी। मस्जिद के पास उसका घर है। उसने आरोपियों को मस्जिद छोड़ने को कहा था। लेकिन हैवानों ने गाड़ी दूसरी ओर मोड़ दी। दरिंदो ने गाड़ी लॉक कर दी। फोन भी छीन लिया। 12:30 बजे से 2:30–3 बजे तक वो उसे घुमाते रहे।

धक्का मार कर फेक दिया

पीड़िता ने बताया कि तीन बजे युवकों ने उसे राजा चौक पर धक्का मार कर फेक दिया। उस समय कोई पुलिस नहीं थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवकों ने उसे पैसे देकर 2-3 थप्पड़ भी मारे। पीछे लिटा कर पहले एक ने गलत काम किया।

बारी-बारी से युवकों ने किया रेप

फिर उसके बाद एक बाहर गया और फिर दूसरे ने गंदा काम किया। बारी-बारी से उसके साथ युवकों ने रेप किया। पीड़िता की माने तो आरोपियों ने उसे धमकी भी दी। कहा कि जो “कह रहे थे-जो कह रहे हैं वो कर, वरना गुड़गांव की खाई में फेंक आएंगे तुझे।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button