Big NewsUdham Singh Nagar

नम आंखों से दी बाबा तरसेम को विदाई, विधि विधान के साथ हुआ डेरा प्रमुख का अंतिम संस्कार

नानकमत्ता के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह का शुक्रवार को विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सभी लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। बता दें गुरुवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बाबा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे।

बाबा तरसेम का हुआ अंतिम संस्कार

शुक्रवार को बाबा तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर का विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया। बाबा का अंतिम संस्कार पवित्र स्थल नानकमत्ता दूध वाला कुआं में किया गया। इस दौरान सभी की आंखें नम थी। बता दें कल बाबा की अस्थियां संभालने की रस्म की जाएगीऔर 10वें का भोग छह मार्च को पूर्ण होगा। नानकमत्ता डेरा कर के सेवादार ज्ञानी सरबजीत सिंह ने बताया कि 4 मार्च को अखंड पाठ साहिब आरंभ होंगे और 6 मार्च को अखंड पाठ साहिब के भोग की समाप्ति होगी।

ये है पूरा मामला

बता दें बीते गुरुवार को सुबह करीब 6:15 से 6:30 की है। बाबा तरसेम सिंह कुर्सी पर बैठे थे। तभी अचानक सामने से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आनन-फानन में उन्हें खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पूरे मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हत्यारों की तलाश की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button