HighlightEntertainment

देहरादून में कॉन्सर्ट के दौरान फैन ने Sunidhi Chauhan पर फेंकी बोतल, वायरल हो रही सिंगर की वीडियो

Sunidhi Chauhan Live Concert: सुनिधि चौहान बेहतरीन सिंगर की लिस्ट में शुमार है। सुनिधि ने ए वतन से लेकर शो मी द ठुकमा जैसे कई आइकॉनिक सॉन्ग को अपनी आवाज दी हैं। उनकी आवाज के लोग दिवाने है। अपने लाइव कॉन्सर्ट से वो दर्शकों का मनोरंजन करती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके कॉन्सर्ट की ही एक वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में एक फैन ने सिंगर के उपर बोतल फेंकी। बता दें कि देहरादून में एक कॉलेज में सिंगर का लाइव कॉन्सर्ट था।

फैन ने Sunidhi Chauhan पर फेंकी बोटल

वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि सिंगर Sunidhi Chauhan लाइव कॉन्सर्ट में गाना गाती नजर आ रही है। इस दौरान एक फैन उनपर बोतल फेंकता है। जिससे सुनिधि गाना गाते हुए ही जवाब देती है। सिंगर ने कहा, हाय मर गए, ये बोतल मारने से होगा क्या? शो रुक जाएगा। क्या यही आप लोग चाहते है? जिसके बाद सुनिधि की बात का जवाब देते हुए वहां मौजूद लोग कहते है नहीं। जिसके बाद सिंगर गाना दोबारा से शुरु कर देती है।

सोशल मीडिया पर सुनिधि की तस्वीरें वायरल

इस कॉन्सर्ट से सुनिधि की कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। साथ ही सिंगर ने भी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। फोटोज शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, “क्या आप मेरी पार्टी में आए???” कॉन्सर्ट में सुनिधि शिमरी टीर्शट के साथ ब्लैक शॉर्ट्स में काफी खुबसुरत लग रही थी।

.

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें