Big NewsDehradun News

भारी मात्रा में बरामद हुई नकली दवाईयां, पहाड़ से लेकर बिहार तक जाती थी बेची

देहरादून के रायपुर में एक नकली दवाएं बनाने वाली कंपनी का भंड़ाफोड़ किया है। इस कंपनी से नकली दवाओं की खेप पहाड़ से लेकर बिहार तक सप्लाई की जाती थी।

नकली दवाएं बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़

रायपुर से नामी कंपनी की नकली दवाओं की खेप पकड़ी गई है। जिसकी सप्लाई उत्तराखंड के साथ ही विहार तक भी की जाती थी। बता दें कि कई और राज्यों में भी इस फर्जी कंपनी का मार्केट था। फिलहाल पुलिस जीएसटी से इसके बारे में जानकारी जुटा रही है।

जगसनपाल फार्मास्यूटिकल कंपनी के नाम से बना रहे थे नकली दवाई

पुलिस ने कंपनी के बारे में पता लगाने के लिए खातों में लेनदेन की जानकारी के लिए बैंकों से भी संपरक् किया है। ताकि जिन जगहों से खाते में पैसे आए हैं उन तक पुलिस पहुंच सके। बता दें कि गुरुग्राम की जगसनपाल फार्मास्यूटिकल कंपनी के नाम से यहां पर कई नकली दवाएं बनाई जाती थी। यहां से पुलिस ने 29 लाख कैप्सूल और कच्चा माल बरामद किया। इस माल की कुल कीमत चार करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पहाड़ से लेकर बिहार तक होती थी सप्लाई

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में भी कई खुलासे किए हैं। आरोपियों ने खुलासा किया है कि इन दवाइयों की सप्लाई उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर बिहार तक की जाती थी। जिन जगहों पर नकली दवाओं की खेप भेजी जाती थी उन जगहों पर भी पुलिस अब ड्रग विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई करने जा रही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें