Dehradun NewsHighlight

ऋषिकेश में किरायेदारों का सत्यापन न कराना पड़ा भारी, पुलिस ने वसूला सात लाख से अधिक का चालान

देहरादून पुलिस ने आज ऋषिकेश क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने चंद्रेश्वर नगर, चंद्रभागा क्षेत्र में रहने वाले बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों का सत्यापन किया. किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 72 मकान मालिकों से पुलिस एक्ट में सात लाख से अधिक का जुर्माना वसूला.

किरायेदारों का सत्यापन न कराना पड़ा भारी

एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में रहने वाले बाहरी व्यक्तियों, किराएदारों के सत्यापन के लिए नियमित रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए. इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया.

पुलिस ने वसूला 7 लाख से अधिक का चालान

अभियान के दौरान पुलिस ने चंद्रेश्वर नगर, चंद्रभागा क्षेत्र में रहने वाले लोगों से किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 72 मकान मालिकों का पुलिस एक्ट में चालान कर सात लाख 20 हजार रूपये का जुर्माना वसूला है. सत्यापन अभियान को लेकर एसएसपी ने कहा कि आगे भी ये अभियान जारी रहेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें