Dehradun NewsHighlight

केदारनाथ में कड़ाके की ठंड, श्रमिकों के लिए भिजवाए गर्म कपड़े

केदारनाथ धाम में दिन पर दिन ठंड बढ़ रही है. केदारनाथ क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं में 432 श्रमिक काम कर रहे हैं. तापमान में गिरावट के चलते वहां काम कर रहे श्रमिकों के लिए गर्म कपड़े भिजवाए जा रहे हैं.

श्रमिकों के लिए भिजवाए गर्म कपड़े

केदारनाथ धाम में ठंड बढ़ने के साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. यहां देर शाम से तापमान मानइस में पहुंच रहा है. शुक्रवार को केदारनाथ क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं में कार्य कर रहे 432 श्रमिकों के लिए ट्रैक सूट, जूते और खाद्य सामग्री से भरे ट्रक को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

सीएम धामी ने किया 168 पालन केंद्रों का उद्घाटन

इसके मुख्यमंत्री सीएम धामी ने कैंप कार्यालय में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के आश्रित शिशुओं के लिए प्रदेश में 168 पालन केंद्रों का उद्घाटन किया. इस अवसर पर श्रम विभाग और कर्मचारी राज्य योजना कार्यालयों को CSR मद से 60 कंप्यूटर का वितरण भी किया.

श्रमिकों की सामाजिक स्थिति हो रही सशक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कहा पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है. इन प्रयासों से श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार आ रहा है और उनकी सामाजिक स्थिति भी सशक्त हो रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें