Big NewsDehradun News

देहरादून में हुआ बड़ा धमाका, कबाड़ी की दुकान में फटा जिंदा बम, आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर

राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रायपुर क्षेत्र के किद्दूवाला स्थित एक कबाड़ी की दुकान में जिंदा बम फट गया। जिसकी चपेट में आने से आधा दर्जन लोग गंभीर हो गए।

कबाड़ी की दुकान में फटा जिंदा बम

घटना गुरुवार दोपहर की है। जानकारी के अनुसार किद्दूवाला स्थित एक कबाड़ी की दुकान में जिंदा बम पहात गया। जिसकी चपेट में आने से करीब सात लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।

आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर

घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है जोरदार धमाके में एक व्यक्ति का हाथ तक उड़ गया। इसके साथ ही अन्य लोगों के शरीर भी गंभीर अवस्था में मिले हैं। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पुलिस बल के साथ-साथ दमकल विभाग की टीम भी मौजूद है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें