Sportshighlight

‘मैरी कॉम के थे दो अफेयर…’, पूर्व पति ने लगाए आरोप, कहा सबूत भी है- Mary Kom Affair

Mary Kom Affair: इन दिनों मैरी कॉम सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया। जिसमें उन्होंने अपने पूर्व पति करुंग ओन्खोलर उर्फ ओनलर पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने तो ये तक कह दिया कि उनके पूर्व पति ने उनके पैसे तक चुराए। अब इसी खुलासे को लेकर बवाल मचा हुआ है।

हालांकि अब उनके पूर्व पति ओन्खोलर ने भी मैरी के ऊपर कई बड़े-बड़े आरोप लगा दिए हैं। उन्होंने ना सिर्फ मैरी कॉम के तमाम आरोपों को झूठा बताया बल्कि मैरी पर आरोप लगा दिया कि उनके दो एक्सट्रामैरिटल अफेयर रहे हैं। चलिए विस्तार से इस मामले को पूरा जान लेते है।

Mary Kom Affair: मैरी कॉम के थे दो अफेयर…’, पूर्व पति ने लगाए आरोप

मैरी द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद ओनलर ने दावा किया कि उनकी शादी में दिक्कतें करीब एक दशक से आ रही हैं। उन्होंने बताया कि साल 2013 में सबसे पहले मैरी कॉम का एक जूनियर बॉक्सर के साथ अफेयर था। जिसको लेकर उनके परिवारों के बीच गंभीर झगड़े भी हुए थे। हालांकि बाद में समझौता हो गया था।

मेरे पास WhatsApp मैसेज हैं- ओनलर

इसके बाद उन्होंने बताया कि साल 2017 से मैरी कॉम बॉक्सिंग अकादमी से जुड़े एक व्यक्ति के साथ रिश्ते में हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों अफेयर के उनके पास सबूत भी हैं।

ओनलर ने बताया कि उनके पास मैरी कॉम के WhatsApp मैसेज हैं। जिससे ये साबित हो जाएगा कि वो कब-कब किसके साथ रिलेशन में रही। लेकिन उसके बाद भी वो चुप रहे।

अगर मैं गलत हूं तो सबूत लेकर आए-ओनलर

ओनलर ने कहा उन्हें कोई आपत्ति नहीं है मैरी कॉम के आगे बढ़ने से। लेकिन सार्वजनिक रूप से दोषी ठहराए जाने से है। उन्होंने कहा कि वो अकेले रहना चाहती थी और दूसरा रिश्ता रखना चाहती थी। जिसके बाद हमारा तलाक हो गया।

ओनलर ने कहा कि उन्हें कोई आपत्ति नहीं है अगर वो दूसरा पति चाहती है लेकिन इस बीच वो मुझे तो गलत ना बताए। अगर वो मुझे दोषी बता रही है तो सबूत लेकर आए, कागजात लाए।

पैसों की चोरी पर भी कही बात

उन्होंने पैसों की चोरी पर भी सवाल उठाया। ओनलर ने कहा कि अगर मैंने 5 करोड़ रुपये चुराए है तो मेरा अकाउंट चेक कर सकते हो। ओनलर ने बताया कि उनका और मैरी का रिश्ता 18 साल चला। लेकिन अभी भी वो दिल्ली में किराए के घर में रह रहे है।

हर पड़ाव पर मैरी कॉम का दिया साथ

ओनलर ने कहा कि मैरी कॉम को उन्होंने हमेशा उनके करियर और पर्सनल लाइफ के अलग-अलग पड़ावों पर सपोर्ट किया। लेकिन अब उनके आरोपों से उन्हें काफी दुख पहुंचा है।

आगे ओनलर ने कहा कि उन्होंने मुझे इस्तेमाल करके फेंक दिया। उन्होंने दावा किया कि मैरी कॉम की एकेडमी की नींव और रजिस्ट्रेशन उन्होंने ही करवाया।

साल 2005 में हुई थी शादी

जानकारी के लिए बता दें कि साल 2005 में ओनलर और मैरी कॉम की शादी हुई थी। इस शादी से उनके चार बच्चे है। साल 2023 में दोनों का तलाक हो गया था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button