Assembly ElectionsBig NewsDehradun

कांग्रेस में खुश दिखे हरक, कहा- मैं भविष्यवाणी कर रहा हूं, इतनी सीट हासिल कर सत्ता में आएंगे

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून : छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल आज उत्तराखंड पहुंचे। देहरादून के एक निजी होटल में कांग्रेस ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तराखंडी लोक गीत चार धाम चार काम गीत की लॉन्चिंग कर प्रमुख चार घोषणाओं का पोस्टर विमोचन किया। इस मौके पर पूर्व सीएम हरीश रावत समेत प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह मौजूद रहे। इस दौरान इस कार्यक्रम में हरीश रावत समेत दिग्गजों ने जमकर ठुमके लगाए।

वहीं कार्यक्रम खत्म होने के बाद हमारे संवाददाता ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत से सवाल किया कि वो कांग्रेस में कितनी सहजता महसूस कर रहे हैं? हरक सिंह रावत ने चेहरे पर बड़ी मुस्कान लिए कहा कि वो कांग्रेस में बहुत ज्यादा सहजता महसूस कर रहे हैं। हरक सिंह रावत ने कहा कि हमारे सभी साथियों के चेहरों पर उत्साह है। सब खुश हैं। हरक ने कहा कि वो सभी मेरे साथ भाजपा में शामिल हुए थे लेकिन वो वहां सहज नहीं थे लेकिन आज सबके चेहरों पर खुशी है। आज हम सब कांग्रेस में आ गए।

चुनाव लड़ने के सवाल पर हरक सिंह रावत ने कहा कि मैं भविष्यवाणी कर रहा हूं कि राज्य में हमारे 40 से 45 विधायक जीतेंगे और कांग्रेस सत्ता में आएगी। हरक सिंह रावत ने कहा कि पहली बार उत्तराखंड की जनता का सपना साकार होगा। हरक सिंह रावत ने कहा कि कोदू झंगोरा खाएंगे और उत्तराखंड बनाएंगे। उत्तराखंड की जनता ने इस बार मन बना लिया है कि वो उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार लाएंगे।

Back to top button