Big NewsUttarakhandUttarakhand Chamoli News

सस्पेंड होने के बाद भी कांग्रेस विधायकों ने सदन में आकर काटा बवाल, अध्यक्ष सचिव के टेबल का माइक तोड़ा

कांग्रेस विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी ने विशेषाधिकार हनन मामले में एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिया था बावजूद इसके विधायक सदन में मौजूद रहे। कांग्रेस विधायकों ने इस दौरान वेल में आकर खूब हंगामा किया और एसएसपी दुलारा है विधायक बेचारा है के नारे लगाए।

अध्यक्ष सचिव के टेबल का माइक तोड़ा

निलंबित विधायकों ने ससपेंड होने के बावजूद भी सदन में आकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी के ऊपर कागज से बने गोले फेके। साथ ही विधायकों ने ऊधम सिंह नगर के एसएसपी को हटाने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा सचिव के टेबल का माइक निकाल कर तोड़ा दिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी ने 15 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया।

बता दे विशेषाधिकार हनन मामला निरस्त करने पर विपक्ष ने सत्र में हंगामा काटा था। विपक्ष के विधायक विस सचिव की टेबल पर तक चढ़ गए थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सभी कांग्रेसी विधायकों को दिन भर के लिए निलंबित करने के आदेश दिए थे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें