Big NewsUttarakhand Loksabha Elections
Election 2024 : उत्तराखंड में लोकतंत्र के महापर्व को लेकर लोगों में उत्साह, देखें मतदान की दिलचस्प तस्वीरें

उत्तराखंड में लोकतंत्र के महापर्व को लेकर लोगों खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पांचों लोकसभा सीटों पर लोग वोट देने के लिए पहुंच रहे हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक मतदान की कुछ दिलचस्प तस्वीरें सामने आ रही हैं।
दूल्हा-दुल्हन भी पहुंचे वोट देने

पारंपरिक परिधान में महिलाओं ने दिया वोट
उत्तराखंड में मतदान के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आज आज 55 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा। प्रदेश के 83 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
बता दें कि प्रदेश में कुल 83,37,914 मतदाता हैं। जिसमें 40,20,038 महिला मतदाता और 43,17,579 पुरूष मतदाता हैं। जबकि 297 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। कुमाऊं में ताड़ीखेत में और गढ़वाल में चमोली में महिलाएं पारंपरिक परिधान में मतदान किया।

डोली और व्हीलचेयर से मतदान के लिए पहुंचे लोग

