Dehradun NewsHighlight

Dehradun crime news: घर में घुसकर चाकू की नोंक पर दिया था लूट को अंजाम, आरोपित गिरफ्तार

Dehradun crime news: देहरादून के जीएमएस रोड में स्थित मोहितनगर में महिला से चाकू की नोंक पर लूट को अंजाम देने वाले आरोपित को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है आरोप चार दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था।

लूट को अंजाम देने वाला शातिर गिरफ्तार

आरोपी की पहचान अंकित ठाकुर उर्फ गटर (29) पुत्र अनिल ठाकुर निवासी शास्त्री नगर के रूप में हुई है। आरोपित पर पहले से ही गैंगस्टर व कई अपराध के मुकदमे दर्ज हैं। बता दें अंकित ठाकुर अभी तक पांच बार जेल जा चुका है।

पुलिस ने आरोपित के पास से तीस हजार की नगदी और लुटा हुआ सामान बरामद कर लिया है। आरोपित ने बताया की वो महिला के घर शाम के वक्त ही घुस गया था और तब से वहीं छिपा हुआ था। रात होते ही उसने वारदात को अंजाम दिया।

ये है पूरा मामला

घटना सोमवार रात थाना बसंत विहार क्षेत्र के अंर्तगत जीएमएस रोड स्थित मोहितनगर की है। महिला उरेड़ा में अकाउंटेंट के पद पर तैनात हैं। बदमाशों न महिला को चाकू का डर दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें