Dehradunhighlight

उत्तराखंड : बड़ी बहन से सगाई, छोटी से प्यार, हो गए फरार

cabinet minister uttarakhand

 

देहरादून: राजधानी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। युवक की युवती से सगाई हुई। लेकिन, इस बीच उसको अपनी मंगेतर की छोटी बहन से प्यार हो गया। छोटी बहन नाबालिग थी। युवक ने प्यार के झांसे में लेकर लड़की को भगा लिया। लड़की बरामद हुई तो कहानी सामने आई। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बीते चार अप्रैल को थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की लापता हो गई थी।

आठ अप्रैल को पुलिस ने उसे बरामद कर लिया था। इस दौरान पीड़िता ने बताया कि महावीर सिंह पुत्र देवी सिंह हाल निवासी लक्कड़ बस अड्डा शिमला मूल निवासी दोसा, बलाचौर, जिला शहीद भगतसिंह नगर के वह संपर्क में थी। पुलिस ने पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराने के साथ ही मेडिकल कराया। पुलिस को पता लगा कि लड़की के लापता होने से कुछ समय पहले उसकी बड़ी बहन की महावीर से सगाई हुई थी।

सगाई के बाद महावीर मंगेतर की छोटी बहन के संपर्क में आया। दोनों के बीच फोन पर बात शुरू हुई तो प्यार परवान चढ़ा। उसने लड़की को हिमाचल बुला लिया। वहां प्रेम के झांसे में दुष्कर्म किया। पुलिस ने पिछले महीने लड़की को बरामद कर लिया था। मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस दून लाई।

Back to top button