UttarakhandBig NewsDehradun News

चाय बागान की जमीन पर अतिक्रमण मामला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चुफाल बोले, महेंद्र भट्ट को भेजो नोटिस

चाय बागान की सीलिंग जमीन पर अतिक्रमण मामले पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और डीडीहाट से विधायक बिशन सिंह चुफाल अपना जवाब दाखिल करवाने के लिए एडीएम कार्यालय पहुंच गए हैं।

जवाब दाखिल करवाने पहुंचे ADM कार्यालय पहुंचे चुफाल

बीजेपी प्रदेश कार्यालय की चाय बागान स्थित जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके बाद शनिवार यानी की आज डीडीहाट से विधायक बिशन सिंह चुफाल अपना जवाब दाखिल करवाने के लिए एडीएम कार्यालय पहुंच गए हैं। बता दें एडीएम प्रशासन ने नोटिस देकर चाय बागान की प्रतिबंधित जमीन कैसे खरीदी गई इसका जवाब मांगा था।

चुफाल ने दिया नोटिस का जवाब

जिला अपर कलेक्टर अदालत ने चाय बागान की जमीन पर अतिक्रमण मामले में पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक बिशन सिंह चुफाल के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। जिसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने नोटिस का दिया जवाब है।

dehradun news

चुफाल ने कहा कि ये भूमि भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के द्वारा खरीदी गई थी। वह 2011 में जब प्रदेश अध्यक्ष थे तो भाजपा कार्यालय के लिए भूमि की रजिस्ट्री कराई थी। पूर्व कैबिनेट मंत्री चुफाल ने कहा कि ये नोटिस मुझे नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी कार्यालय प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को भेजा जाना चाहिए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें