Dehradun NewsBig News

डकैती डालने वाले आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार

देहरादून पुलिस और बदमाशों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में डकैती डाल कर फरार हुए एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। जबकि तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

डकैती डालने वाले आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़

मिली जानकारी के अनुसार दर्रा रेट में पुलिस चेकिंग अभियान चलाए हुए थी। चेकिंग के दौरान बदमाश बैरियर तोड़कर यूटिलिटी से जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तभी यूटिलिटी पेड़ से जा टकराई। इस दौरान तिमली धर्मावला के जंगल में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।

बदमाश के पैर में लगी गोली

तभी दूसरे बदमाश ने भागकर पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग पर पुलिस ने बदमाश के पैर में गोली मार दी। जिससे आरोपी घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद एसएसपी अजय सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची।

सहसपुर में डैकती की घटना को दिया था अंजाम

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद किया है। बता दें बदमाशों ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पांच जून की रात को खुशालपुर सहसपुर में डैकती की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस टीम द्वारा डकैती में शामिल एक अन्य आरोपी असलम को हरिद्वार से गिरफ्तार किया जा चुका है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें