Dehradun NewsBig News

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गौकशी का आरोपी घायल, 10 हजार का इनाम था घोषित

गौकशी के आरोपी की देर रात देहरादून पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई. जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी है. आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित था. पुलिस ने बदमाश के कब्जे से 315 बोर देसी तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा राउंड बरामद कर ली है.

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात चौकी झाझरा द्वारा चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर सहसपुर की तरफ भाग गया. सूचना मिलने के बाद सभी चेक पोस्ट और आउट पोस्ट को अलर्ट किया गया. बदमाश और पुलिस के बीच शेरपुर निर्माणाधीन हाईवे के पास मुठभेड़ हुई. जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई.

10 हजार का इनामी था बदमाश

एसएसपी अजय सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. घायल बदमाश को प्राथमिक इलाज के लिए सहसपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें घायल बदमाश युसुफ पुत्र युनूस निवासी हरिद्वार पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था, जो गौकशी के मामले में वांछित चल रहा था. पुलिस आरोपी की आपराधिक गतिविधियों की जांच में जुट गई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें