UttarakhandBig NewsUttarkashi News

चिन्यालीसौड़ में हेलिकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग, इमरजेंसी लैंडिंग की ये वजह आ रही सामने

उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में शुक्रवार को हेलिकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग हुई। बताया जा रहा है देहरादून-सहस्त्रधारा से डेली सर्विस हेलिकॉप्टर सेवा तीन सवारियों को लेकर चिन्यालीसौड़ और गोचर हवाईपट्टी के लिए रवाना हुआ था।

इमरजेंसी लैंडिंग की ये वजह आ रही सामने

मिली जानकारी के अनुसार हेलिकॉप्टर ने पहले एक सवारी को चिन्यालीसौड़ उतारा। उसके बाद गौचर हवाईपट्टी के लिए टेकऑफ किया। हेलिकॉप्टर कुछ देर उड़ा।

सवारियों को टेक्सी से देहरादून भेजने की तैयारी

इस बीच हेलिकॉप्टर के पंखे में कुछ खराबी आने के कारण पायलेट ने चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी में आपातकालीन लैंडिंग कर दी। हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद गोचर की सवारियों को टेक्सी से देहरादून भेजा जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें