UttarakhandHighlightPauri Garhwal News

सड़क पर आ धमके गजराज, वाहन को किया क्षतिगग्रस्त, लोगों ने भाग कर बचाई जान

कोटद्वार में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की तब जान हथेली में आ गई जब दो हाथी जंगलों से निकल कर सड़क पर आ धमके। हाथियों को देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हाथियों ने एक बोलेरो वाहन को भी क्षतिगग्रस्त कर दिया।

pauri news

सड़क पर आ धमके हाथी

घटना सोमवार सुबह कोटद्वार के पुलिंडा मार्ग की है। हाथी जंगलों से निकल मार्ग पर आ धमके। वाहनों को देख हाथी वाहनों के पीछे दौड़ लगाने लगे। इस दौरान उन्होंने एक बोलेरो वाहन को भी क्षतिगग्रस्त कर दिया

वाहन को किया क्षतिगग्रस्त।

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। जानकारी के अनुसार रेंजर कोटद्वार अजय ध्यानी ने बताया कि हाथी ने बोलेरो वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया है। लेकिन टीम ने समय रहते मौके पर पहुंचकर बड़ी घटना को होने से रोक लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें