Trendinghighlight

कैब से भी सस्ता!, सिर्फ 694 में करें प्लेन से यात्रा, 130 किलोमीटर की दूरी करेगा तय

जरा कल्पना कीजिए कि आप हवा में उड़ रहे हैं। 130 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं और उसका खर्च किसी कैब राइड से भी कम हैय. सुनने में सपना लगता है ना? लेकिन इसके लिए अब आपको कल्पना करने की जरुरत नहीं है। ये हकीकत बन चुका है। अब आप प्लेन से मात्र 694 रुपए में सफर तय कर सकते है।

कैब से भी सस्ती हुई प्लेन में यात्रा

दरअसल अमेरिका की कंपनी बीटा टेक्नोलॉजीज ने अपने पूरी तरह से इलेक्ट्रिक प्लेन Alia CX300 से वो कर दिखाया है जो अब तक सिर्फ कल्पना थी। इस महीने की शुरुआत में Alia CX300 ने ईस्ट हैम्पटन से जॉन एफ. केनेडी एयरपोर्ट (JFK) तक की उड़ान भरी। चार यात्रियों के साथ ये फ्लाइट करीब 130 किलोमीटर यानी 70 नॉटिकल माइल्स की दूरी सिर्फ 30 मिनट में तय कर गई।

ये भी पढ़ें:- iPhone 16 Pro की नई कीमत!, iPhone 16 Pro Max की डील और भी तगड़ी, फटाफट चेक करें ऑफर डिटेल्स

electric plane ride

हवा में 30 मिनट की राइड वो भी सिर्फ ₹694

जानना चाहते है इन सब में सबसे कमाल की बात क्या है? इस सफर की बिजली की लागत सिर्फ 8 डॉलर यानी करीब ₹694 आई। अगर यही सफर हेलिकॉप्टर से किया जाता तो सिर्फ ईंधन का खर्च ही 160 डॉलर यानी की करीब ₹13,800 होता। यानी इलेक्ट्रिक प्लेन के खर्च से करीब 20 गुना का फर्क।

ये भी पढ़ें:- Instagram पर होना है वायरल?, जानें वीडियो पोस्ट करने का सही समय

इतना सस्ता, इतना शांत

इस फ्लाइट की एक और खास बात है और वो है इसकी शांति। चूंकि ये इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट है इसमें पारंपरिक इंजन और प्रोपेलर की तेज आवाज नहीं होती। यात्री उड़ान के दौरान आराम से बात कर पा रहे थे। जैसे किसी कार में सफर कर रहे हों।

बीटा टेक्नोलॉजीज के CEO काइल क्लार्क ने कहा ये

बीटा टेक्नोलॉजीज के CEO काइल क्लार्क ने बताया “हमने पहली बार न्यूयॉर्क पोर्ट अथॉरिटी क्षेत्र में पूरी तरह से इलेक्ट्रिक विमान के साथ ये उड़ान भरी। यह भविष्य की शुरुआत है। सिर्फ चार्जिंग में कुछ डॉलर लगे और उड़ान हो गई।”

क्या अब सस्ती हवाई यात्रा संभव है?

कंपनी का मानना है कि जिस तरह से CX300 ने अपनी पहली उड़ान में भरोसा जगाया है। आने वाले समय में ये तकनीक आम लोगों के लिए हवाई सफर को सस्ता और सुलभ बना सकती है। ये सिर्फ एक उड़ान नहीं बल्कि हवाई यात्रा के भविष्य की झलक है। एक ऐसा भविष्य जो सस्ता, पर्यावरण के अनुकूल और शोर रहित होगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button